हरदोई, अप्रैल 30 -- बेहंदर। रिश्तेदारी से वापस अपने बेटे के साथ बाइक पर घर जा रही 40 वर्षीय महिला ब्रेकर पर बाइक से उछलकर नीचे गिर गई। इससे उसकी मौत हो गई। कासिमपुर थाना क्षेत्र के नंदोली गांव निवासी कलावती अपनी बेटी की ससुराल गई थी, जहां से बाइक से अपने बेटे कपिल के साथ घर नंदोली के लिए रवाना हुई। बेनीगंज संडीला मार्ग पर ब्रेकर आने पर बाइक से उछलकर कलावती सिर सर के बल गिरी, जिससे उनकी मौत हो गई। मामले में कासिमपुर पुलिस ने जानकारी से इनकार किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...