बगहा, मार्च 7 -- बेतिया/मझौलिया,हिसं/एप्र। अहवर शेख वार्ड-16 की भागवती देवी (52) की मौत जीएमसीएच, बेतिया में शुक्रवार की रात 2.40 बजे हो गई। वह शुक्रवार की दोपहर में नानोसती-जगदीशपुर पथ पर पासवान चौक पर ठोकर पर बाइक से उछलकर गिरने से घायल हो गई थी। पुलिस ने पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौंप दिया है। थानाध्यक्ष अमर कुमार ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है। वह जेल में बंद अपने पति सीताराम साह से मिलकर घर लौट रही थी। इसी दौरान पासवान चौक पर सड़क पर बने ठोकर पर बाइक से उछलकर नीचे गिर गई। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई थी। परिजनों ने आसपास के लोगों की सहायता से उसे जीएमसीएच में भर्ती कराया। यहां देर रात में उसकी मौत हो गई।बता दें कि बीते 28 फरवरी से ही उसके पति बेतिया जेल में बंद हैं। पट्टीदा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.