हरदोई, मई 10 -- बिलग्राम, संवाददाता। कटरा-बिल्हौर मार्ग पर रविवार शाम सड़क पर बने ब्रेकर के कारण हुए दर्दनाक हादसे में एक बाइक सवार महिला की मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। जबकि मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना हरपालपुर क्षेत्र निवासी कोमल (28) पत्नी विजेंद्र अपने पति के साथ बाइक से चंदौली स्थित मायके जा रही थीं। रविवार शाम करीब चार बजे जैसे ही उनकी बाइक दुर्गागंज गांव के पास पहुंची, तभी सड़क पर बने ब्रेकर से बाइक अचानक उछल गई। इससे पीछे बैठी कोमल असंतुलित होकर सड़क पर गिर पड़ीं। सिर में गंभीर चोट लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद पति बदहवास हो गया। राहगीरों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल शुरू की...