बाइक से उछलकर गिरी आशा कार्यकर्ता घायल
बदायूं, जून 4 -- सैदपुर। क्षेत्र में ब्रेकर पर बाइक से उछलकर आशा कार्यकत्री रोड पर जा गिरी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। बुधवार को क्षेत्र के गांव करकटपुर निवासी 55 वर्षीय आशा कार्यकत्री बेगबेटी वजीरगंज से बाइक से आ रही थीं। जैसे ही बाइक अंडरपास के पास बने ब्रेकर पर बाइक से उछलकर सड़क पर गिर गईं। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। हादसे की सूचना पर पहुंचे परिजनों ने आनन-फानन उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया। राहगीरों का कहना है कि काफी ऊंचा ब्रेकर बनाया गया है, जिससे आए दिन हादसे होते रहते हैं। ग्रामीण राजवीर सिंह ने बताया कि कार्यदायी संस्था द्वारा सड़क पर अत्यधिक ऊंचे ब्रेकर बना दिए गए हैं, जिसके कारण आए दिन बाइक सवार असंतुलित होकर गिर रहे हैं और घायल हो रहे हैं। ग्रामीणों ने प्र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.