बोकारो, मार्च 24 -- पेटरवार। पेटरवार-कसमार पथ पर पेटरवार जामा मस्जिद के पास बाइक से अनियंत्रित होकर गिरने से दो युवक घायल हो गए। यह घटना दोपहर बाद ढाई बजे की है। दोनों घायलों को 108 एम्बुलेंस से पेटरवार स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए भर्ती कराया गया, जहां प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ कुंदन राज ने प्राथमिक उपचार की। दोनों घायल युवकों को शरीर के विभिन्न हिस्सों पर चोट लगी है। जानकारी अनुसार पेटरवार थाना क्षेत्र के कोह पंचायत के काटम कुल्ही गांव निवासी संदीप किस्कू(20 वर्ष) और राहुल कुमार(17 वर्ष) एक बाइक पर सवार होकर कसमार की ओर जा रहे थे कि पेटरवार जामा मस्जिद के पास अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर पड़े, जिसके कारण दोनों युवक घायल हो गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...