चतरा, जून 13 -- गिद्धौर प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के मारंगी गांव में शुक्रवार की देर शाम बाइक सीखने के दौरान बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटना ग्रस्त हो गई। जिसमें दो किशोर गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की पहचान मारंगी निवासी विशाल गंझू और गौतम कुमार के रूप में की गई है।जानकारी के अनुसार दोनों किशोर बाइक चलाना सीख रहे थे। इसी दौरान बाइक अचानक अनियंत्रित हो गई, जिससे दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से चोटिल हो गए। दुर्घटना के बाद आसपास मौजूद ग्रामीणों ने तत्काल सहायता करते हुए इसकी सूचना परिजनों को दी।स्थानीय लोगों के सहयोग से दोनों घायलों को 108 एंबुलेंस के माध्यम से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पत्थलगड्डा पहुंचाया गया। वहां चिकित्सकों ने उनका प्राथमिक उपचार किया जिसके पश्चात बेहतर इलाज को ले हजारीबाग रेफर कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति स...