हरदोई, जून 25 -- बिलग्राम। जरौली शेरपुर गांव के पास स्थित गोशाला के पास गुरुवार को बाइक और साइकिल की भिड़ंत में चार लोग घायल हो गए। साइकिल सवार महेश प्रसाद निवासी ग्राम कुतवापुर बिलग्राम किसी काम से जा रहे थे। तभी दूसरी ओर से दवा लेने बिलग्राम आ रहे बाइक सवार फरमान, पत्नी रुखसार और तीन साल का बेटा जीरान निवासी ग्राम पसनामऊ की साइकिल से जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक और साइकिल सवार सभी लोग सड़क पर गिरकर घायल हो गए। एंबुलेंस से घायलों को अस्पताल भिजवाया गया, जहां डॉक्टरों ने फरमान, रुखसार और महेश प्रसाद की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। यह भी पढ़ें- आमने-सामने भिड़ीं दो बाइकें, शिक्षक सहित चार घायल मासूम जीरान का उपचार बिलग्राम अस्पताल में चल रहा है। यह भी पढ़ें- आमने-सामने बाइक की टक्कर में तीन घायल, ज...