कटिहार, मार्च 25 -- प्राणपुर, संवाद सूत्र। कटिहार-प्राणपुर एनएच 31 सड़क पर बाइक एवं साइकिल की टक्कर में साइकिल चालक 70 वर्षीय रतन मंडल साकिन मदनसाही गंभीर रूप से जख्मी होकर सड़क पर बेहोश होकर गिर पड़ा। बाइक चालक राजेश कुमार साह एवं भतीजा अमित साह साकिन डंडखोरा भी जख्मी हुआ। ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए तीनों घायलों को तुरंत प्राथमिक उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्राणपुर ले गया। जहां पर डॉक्टर अभिनंदन कुमार ने घायल की गंभीर अवस्था देखते हुए रतन मंडल को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल कटिहार रेफर किया। जबकि दो घायलों का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्राणपुर में ही चल रहा है। पूर्व मुखिया प्राणपुर पंचायत के अकबर मंसूरी ने बताया कि बाइक कटिहार से प्राणपुर की ओर जा रही थी एवं साइकिल प्राणपुर से बस्तौल की ओर आ रही थी। सिरण्डा गां...