मिर्जापुर, मई 11 -- मिर्जापुर। अदलहाट थाना क्षेत्र के नैठी गांव के पास देर शाम बाइक और साइकिल की टक्कर में दो लोग जख्मी हो गए। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जमालपुर में भर्ती कराया। प्रयागराज के हंडिया थाना क्षेत्र के उतरांव गांव निवासी आकाश सिंह अपने साथी अजीत सिंह के साथ बाइक से अहरौरा लखनिया दरी आए थे। यहां से वापस घर लौट रहे थे। नैठी गांव के पास उनकी बाइक की टक्कर एक साइकिल सवार से हो गई। हादसे में बाइक चालक आकाश सिंह के सिर में गंभीर चोट आई, जबकि पीछे बैठे अजीत सिंह भी घायल हो गए। प्राथमिक उपचार के बाद डाक्टरों ने आकाश को ट्रॉमा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...