बलिया, जनवरी 28 -- बांसडीह। इलाके के पिंडहरा के पास मंगलवार को बाइक-साइकिल के बीच आमने-सामने की टक्कर हो गयी। इस घटना में बाइक सवार सुखपुरा थाना क्षेत्र के बेरुआरबारी निवासी 28 वर्षीय आदित्य पांडे तथा साइकिल सवार सुखपुरा निवासी 35 वर्षीय गौतम वर्मा घायल हो गये। आसपास के लोगों ने दोनों को स्थानीय सीएचसी पर पहुंचाया जहां के डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया। आदित्य बाइक से बेरुआरीबारी की ओर जा रहा था। बताया जाता है कि गौतम डाक घर का कर्मचारी है जो साइकिल से रेवती जा रहा था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.