सोनभद्र, मार्च 25 -- म्योरपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के बरवाटोला-लीलासी मार्ग पर झरइलटोला के पास बुधवार की शाम एक तेज रफ्तार बाइक सवार ने एक साइकिल सवार को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक पर बैठे 17 वर्षीय सौरभ कुमार पुत्र शंभुनाथ, 15 वर्षीय कृष्णा कुमार पुत्र रामाशंकर व 15 वर्षीय विनोद कुमार पुत्र पन्ने लाल निवासी नधीरा थाना बभनी जबकि साइकिल सवार 20 वर्षीय दिनेश पुत्र रामसुंदर निवासी सुपाचुंआ घायल हो गए। घायलों को म्योरपुर सीएचसी में भर्ती कराया गया। सौरभ और दिनेश की हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...