बांका, अप्रैल 14 -- बांका, नगर प्रतिनिधि। टाउन थाना क्षेत्र के हॉस्पिटल मोड़, जगतपुर में सोमवार को एक गंभीर सड़क दुर्घटना में दो लोग बुरी तरह घायल हो गए। घटना उस समय हुई जब एक तेज रफ्तार मोटरसाइकिल और साइकिल के बीच जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि, दोनों सवार सड़क पर गिर पड़े और मौके पर अफरा-तफरी मच गई। वहीं दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर एक चौंकाने वाला मामला सामने आया। मोटरसाइकिल के गिरते ही उसकी डिक्की टूट गई, जिससे उसमें रखी शराब की बोतलें सड़क पर बिखर गईं और कई बोतलें टूट गईं, जबकि कुछ बोतलों को आसपास मौजूद लोगों द्वारा उठाकर ले जाने की बात भी सामने आई है। यह भी पढ़ें- सड़क दुर्घटना में दो युवक जख्मी इस घटना के बाद स्थानीय लोगों को संदेह हुआ कि, बाइक सवार अवैध शराब के कारोबार से जुड़ा हो सकता है। साथ ही मौके पर बाइक सवार का एक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.