बस्ती, अप्रैल 22 -- बस्ती। रुधौली थाने के चैसार चौराहे पर मारपीट की घटना सामने आई है। रुधौली थानाक्षेत्र के बेलगड़ी निवासी बादल भट्ट ने तहरीर देकर बताया है कि सोमवार की शाम को घर से पैसा छुट्टा कराने के लिए चैसार चौराहे पर गए थे। इस दौरान गांव के नितेश से मुलाकात हुई। आरोप है कि वह बाइक से था और उसकी गाड़ी से टकराने से वे बाल-बाल बच गए। इसी बात को लेकर उससे कहासुनी हुई। आरोप है कि इसी बात को लेकर अनुज व उसके परिजनों ने चौराहे पर पहुंचकर उन्हें अपशब्द कहते हुए मारपीट कर धमकाया। रुधौली पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी नितेश, गोरेलाल, दीनदयाल, प्रदुम्न, मनीष और जितेन्द्र भट्ट के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। यह भी पढ़ें- घर में घुस कर किया हमला घटना की जांच एसआई एजाज अहमद को सौंपी गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विस...