सीतापुर, जून 23 -- अटरिया, संवाददाता। अटरिया में नीलगांव स्थित चन्द्रिकापुर मोड़ के पास तालाब किनारे संकेतक न होने से एक बाइक सवार खाई में गिरकर चोटिल हो गया। गंगापुर निवासी सर्वेश कुमार बाइक से घर जा रहे थे। वह चन्द्रिकापुर मोड़ के पास तालाब किनारे पहुंचे ही थी तभी वह अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरे। हादसा देख अफरा- तफरी मच गई। मौके पर मौजूद लोगों ने सर्वेश को किसी तरह बाहर निकानकर नजदीकी अस्पताल भिजवाया। पीडब्ल्यूडी जेई मनोज कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी हुई है संकेतक चिन्ह लगाएंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...