बस्ती, मार्च 27 -- बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। शहर कोतवाली क्षेत्र में ओपेक चिकित्सालय कैली के पीछे छबिलहा गांव के करीब गुरुवार की शाम उस वक्त अफरातफरी मच गई, जब बाइक सवार हमलावर ने एक किशोर को गोली मार दी। हमलावर ने गोली दाहिने पैर में सटाकर मारी, जिससे गोली जांघ के पार हो गई। घायल किशोर को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सीओ सिटी सत्येन्द्र भूषण तिवारी के अनुसार घायल अंकुश उर्फ सूरज शर्मा ने पूछताछ में बताया कि उसे उसके दोस्त प्रिंस यादव ने मिलने के लिए बुलाया गया। यहां किसी बात को लेकर उन लोगों के बीच छीनाझपट्टी होने लगी। इसी दौरान उसके पैर में सटाकर गोली मार दी गई। घटना की वजह अभी तक पूरी तरह साफ नहीं हो सकी है। छानबीन की जा रही है। फिलहाल घायल की स्थिति सामान्य है। बताया जा रहा है कि नगर थानाक्षेत्र के जलालपुर निवासी अंकुश उर्फ सूरज...