गाजीपुर, मार्च 7 -- मरदह, हिन्दुस्तान संवाद। बिरनो थाना के बरही -बदधुपुर नहर मार्ग पर चककपिल गांव के पास शुक्रवार की रात मऊ जिले से दवा लेकर घर लौट रहे युवक को दो बाइक पर सवार पांच बदमाशों ने घेर लिया। मारपीट कर बाइक छीनने का प्रयास करने लगे। मौका पाकर उसने चाभी झाड़ी में फेंक दिया। बदमाश मोबाइल, पर्स समेत पैतीस सौ रुपये छीन लिए। राहगीरों के आते देखकर जान से मारने की धमकी देते वे भाग निकले। सूचना पर मरदह,बिरनो दुल्लहपुर थाने की फोर्स समेत सीओ उज्ज्वल राजर्षि मौके पर पहुंचे। काफी खोजबीन के बाद बदमाशों का पता नहीं चला। पीड़ित बृजेश यादव निवासी धर्मागतपुर थाना दुल्लहपुर के तहरीर पर बिरनो पुलिस ने अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है। घायल बृजेश यादव का उपचार स्थानीय चिकित्सक के यहां कराया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.