मेरठ, अप्रैल 6 -- मोहल्ला जोगियान में रविवार देर शाम कार सवार युवकों ने जमकर उत्पात मचाया। इस दौरान उन्होंने एक बाइक सवार युवक को रोका और उसके साथ मारपीट की। चीख पुकार सुनकर ग्रामीण वहां आए तो आरोपी उसे धमकी देकर वहां से फरार हो गए। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी। जिसपर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया और जांच में जुट गई। झिटकरी निवासी गुरमीत पुत्र सुभाष ने बताया कि रविवार शाम करीब पांच बजे वह अपने भतीजे कुणाल पुत्र ललित के साथ बाइक पर सवार होकर झिटकरी से सरधना आ रहा था। आरोप है कि जैसे ही वह मोहल्ला जोगियान के पास पहुंचा तो वहां कार सवार कुछ युवक हुड़दंग मचा रहे थे। उन युवकों ने अचानक कार उसकी बाइक के सामने लगाई और उन्हें रोक लिया। उन्होंने विरोध किया तो कार सवार युवकों ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। चीख पुकार सुनकर आस पास मौजूद लोग वहां आए तो आरो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.