हाथरस, मार्च 20 -- सिकंदराराऊ।संवाददाता जनसेवा केंद्र संचालक ने बाइक में टक्कर मारकर स्कार्पियो सवार अज्ञात लोगों पर रूपयों से भरा थैला लूट कर ले जाने का आरोप लगाते हुए कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। वहीं युवक के पिता ने स्कार्पियो सवार युवकों पर थैला में रखे ढाई लाख रुपए लूट कर ले जाने का आरोप लगाया है।जानकारी के अनुसार रिपोर्ट दर्ज कराते हुए अमित कुमार पुत्र मेघ सिहं निवासी टटी डण्डिया ने कहा है कि वह मंगलवार को रोजाना की तरह अपने माँ अम्बे ग्राहक सेवा केन्द्र मोहनपुरा कासंगज से शाम 6.25 बजे दुकान बंद करके अपने गाँव के लिए बाइक से आ रहा था। जैसे ही महाशांति आधुनिक गुलकुल ट्रष्टि के सामने निकल कर डुकरिया का बम्वा कासगज सिकन्दाराऊ रोड पर पहुंचा। तो पीछे एक काले रंग की स्कार्पियों जिसमें कुछ व्यक्ति सवार थे। ने मेरी मोटर साइकिल में पौने...