बाइक सवार से छीन ले गये मोबाइल
गाजीपुर, जून 1 -- मरदह, हिन्दुस्तान संवाद। वाराणसी-गोरखपुर फोरलेन मार्ग पर मरदह थाना क्षेत्र के ग्राम सभा हैदरगंज पास सोमवार उचक्कों ने बाइक और मोबाइल छीनने का प्रयास किया। हालांकि मोबाइल छीनने के बाद मऊ की तरफ भाग खड़े हुये। बता दें कि ग्राम सभा हैदरगंज के पास उच्चकों ने बाइक सवार गोविन्दपुर मठिया निवासी रवीन्द्र चौबे की बाइक और मोबाइल छीनने का प्रयास किया। हालांकि शोर गुल होने पर वह मोबाइल लेकर फरार हो गये। जिसके बाद पीड़ित रविंद्र चौबे ने थाना मरदह में अज्ञात के खिलाफ प्रार्थना पत्र दिया। पुलिस मामले की जांच करते हुए कार्रवाई में जुटी हुई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.