समस्तीपुर, मार्च 30 -- उजियारपुर। सहबाजपुर गांव में बदमाशों ने एक बाइक सवार का पिस्तौल सटा कर अंगूठी व सोने का चेन लूट लिया। पीड़ित के सूचना पर पुलिस छानबीन में जुट गई है। घटना शनिवार देर शाम गांव से गुजरने वाली एसएच 88 दलसिंहसराय पटना सड़क की बतायी गयी है। पुलिस के अनुसार दलसिंहसराय के पीड़ित बाइक सवार की पत्नी को प्रसव पीड़ा होने लगी। इसके बाद उसने एम्बुलेंस से पत्नी को प्रसव के लिये पटना के एक निजी अस्पताल भेज कर वह बाइक से पटना के लिए चला था। इसी दौरान सहबाजपुर गांव में बदमाशों ने बाइक को घेर कर गले से चैन व अंगूठी लूट ली। पीड़ित ने डायल 112 को फोन कर घटना की जानकारी दी और पत्नी को देखने पटना निकल गया। उजियारपुर एसएचओ अजित कुमार ने बताया की सूचना पर पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंचकर छानबीन में जुट गई है। हालांकि उन्होंने कहा की परिस्थितिवश पीड़...