रामनगर, जून 4 -- रामनगर, संवाददाता। रेलवे स्टेशन के पास बाइक पर बैठे युवक से पुलिस टीम ने एक तमंचा बरामद किया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। गुरुवार को कोतवाल सुशील कुमार ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने रेलवे स्टेशन के आस-पास चेकिंग अभियान चलाया। बताया कि बाइक पर बैठे युवक से पूछताछ की गई तो वह भागने लगा। पकड़ कर तलाशी ली गई तो आरोपी ने अपना नाम रवि नेगी इंद्रा कॉलोनी रामनगर बताया। आरोपी से एक तमंचा बरामद किया गया है। मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...