बाइक सवार शोहदे ने युवती से की अश्लीलता
लखनऊ, मई 17 -- लखनऊ,संवाददाता। आशियाना इलाके में शनिवार रात बाइक सवार शोहदे ने राह चलती युवती से अश्लीलता की। युवती बहादुरी दिखाते हुए शोहदे से भिड़ गई। शोहदे अंधेरे का फायदा उठाते हुए मौके से भाग निकले। पीड़िता ने आशियाना थाने में शोहदे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।आशियाना इंस्पेक्टर छत्रपाल सिंह ने बताया कि शनिवार रात गोमती नगर क्षेत्र में रहने वाली एक युवती डॉक्टर को दिखाने अपनी स्कूटी से आई थी। उस दौरान रजनीखंड स्थित एक निजी लॉन के पास से जा रही थी। तभी लाल रंग की बाइक पर सवार एक शोहदे ने अचानक से उसके पास अपनी गाड़ी सटा दी और अश्लील हरकतें करने लगा। जब युवती ने विरोध किया तो शोहदे ने उसका हाथ पकड़ लिया। युवती ने शोर मचाया तो आसपास के लोगों की भीड़ जुटने लगी। भीड़ को आता देखकर शोहदा भागने लगा। युवती ने हिम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.