चित्रकूट, अप्रैल 9 -- चित्रकूट। मुख्यालय कर्वी स्थित एसबीआई से तीन लाख रुपये निकालने के बाद बाइक से घर जा रहा शिक्षक रास्ते में टप्पेबाजी का शिकार हो गया। बाइक में पीछे की तरफ टंगा पैसों से भरा बैग निकालकर शातिर भाग निकले। कुछ देर बाद शिक्षक ने देखा तो बैग गायब था। शिक्षक की सूचना पर पहुंची पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले। हालांकि अभी पुलिस को कोई कामयाबी नहीं मिली है। कर्वी कोतवाली क्षेत्र के बरवारा निवासी सहायक अध्यापक बृजेश सिंह की मौजूदा समय पर कंपोजिट विद्यालय दुबारी में तैनाती है। वह बुधवार को अपरान्ह करीब साढ़े तीन बजे कोतवाली के सामने संचालित एसबीआई शाखा से चेक के जरिए तीन लाख रुपये निकाले। इसके बाद पैसा बैग में डालने के बाद बाइक में पीछे की तरफ टांग लिया। शिक्षक पैसा लेकर घर जा रहे थे। उनको ओवरब्रिज होकर जाना था। ओवरब्रिज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.