बाइक सवार शिक्षक को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, गंभीर
कौशाम्बी, अप्रैल 1 -- मंझनपुर। कोखराज कोतवाली के टेढ़ीमोड़ ओवरब्रिज के पास बुधवार सुबह आठ बजे तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से सड़क पार कर रहे शिक्षक जख्मी हो गए। स्थानीय अस्पताल में उपचार के बाद उन्हें प्रयागराज के लिए रेफर कर दिया गया है।बम्हरौली निवासी 45 वर्षीय हीरालाल प्रयागराज शहर के फाफामऊ स्थित एक बालिका विद्यालय में सरकारी शिक्षक हैं। बुधवार को वह स्कूल अपनी बाइक से जा रहे थे। टेढ़ीमोड़ ओवरब्रिज के पास सुबह करीब आठ बजे वह सड़क पार कर बस पकड़ने जा रहे थे, तभी किसी तेज रफ्तार वाहन ने उन्हें टक्कर मार दिया। मौजूद लोगों ने हादसे की सूचना शहजादपुर चौकी पुलिस को दी। चौकी इंचार्ज सत्य प्रकाश सिंह हमराहियों के साथ मौके पर पहुंचे। घायल शिक्षक को प्राथमिक उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल ले गए। हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने शिक्षक को प्रयागराज के लिए रे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.