बाइक सवार शराबियों का तांडव, गर्भवती महिला समेत छह घायल
औरैया, अप्रैल 2 -- बिधूना, संवाददाता। कस्बे में गुरुवार को बाइक सवार दो शराबियों ने जमकर उत्पात मचाते हुए राह चलते लोगों पर ईंट-पत्थर और लाठी-डंडों से हमला कर दिया। घटना में गर्भवती महिला समेत करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गए। सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। दिनदहाड़े हुई इस घटना से कस्बे में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार, कस्बा निवासी नीरज यादव पुत्र रामदेव यादव अपनी पत्नी के साथ भरथना रोड स्थित प्लॉट देखने जा रहे थे। इसी दौरान बाइक सवार दो नशे में धुत युवकों ने उन पर अचानक ईंट से हमला कर दिया, जिससे दोनों बाइक से गिर पड़े। आरोप है कि इसके बाद हमलावरों ने जमीन पर गिरे नीरज के सिर पर ईंट से कई वार किए, जिससे उनका सिर फट गया और हाथों में भी चोटें आईं। बीच-बचाव करने पर उनकी पत्नी के पेट पर भी दांतों से काटकर घा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.