बोकारो, फरवरी 25 -- पेटरवार, प्रतिनिधि। पेटरवार-तेनु पीडब्ल्यूडी पथ पर थाना क्षेत्र के ओरदाना गांव के पास बाइक की चपेट में आने से उत्क्रमित हाई स्कूल ओरदाना का छात्र घायल हो गया। यह घटना मंगलवार को दिन के करीब 9:00 बजे की है। घटना के बाद ग्रामीणों ने घायल छात्र को पेटरवार स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए भर्ती कराया, जहां घायल छात्र का इलाज चल रहा है। इस घटना में उसका दाहिना हाथ फ्रेक्चर कर गया है और पैर में चोट लगी है। जानकारी अनुसार ओरदाना गांव निवासी गुड्डू तुरी का पुत्र रौशन कुमार तुरी (17 वर्ष) मंगलवार को करीब 9:00 बजे अपनी साइकिल पर सवार होकर ओरदाना स्थित उत्क्रमित हाई स्कूल जा रहा था कि पीछे से आ रही एक बाइक सवार ने साइकिल सवार छात्र को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से छात्र सड़क पर गिरकर घायल हो गया। उक्त छात्र उत्क्रमित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.