प्रतापगढ़ - कुंडा, मई 2 -- लालगंज। पूरे वंशी निवासी विमलचन्द्र मिश्रा ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया कि शुक्रवार रात 15 वर्षीय बेटी मां के साथ सो रही थी। शुक्रवार को भोर में चार बजे करीब बेटी खेत के लिए निकली। रास्ते में बाइक सवार लोगों ने बेटी के साथ मारपीट की और धक्का दे दिया। जिससे गांव के पास निर्माणाधीन पानी के टैंक में गिर गई। टैंक में गिरने से बेटी गंभीर चोट लगने से अचेत हो गई। परिजन रात में बेटी को खोजने लगे। काफी देर बाद बेटी टैंक में अचेत मिली। सूचना पाकर पुलिस पहुंची और घायल किशोरी को लालगंज ट्रामा सेंटर भेजा। मामले में पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने छानबीन शुरू की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...