दुमका, अप्रैल 1 -- गोपीकांदर। गोविंदपुर-साहिबगंज स्टेट हाईवे मुख्य सड़क गोपीकांदर थाना क्षेत्र अंतर्गत काटाझरना के समीप बाइक सवार एक युवक अनियंत्रित होकर दुर्घटना ग्रस्त हो कर घायल हो गया। घायल युवक को गोपीकांदर की थाना पुलिस की मदद से उठाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोपीकांदर में ले जा कर प्राथमिक इलाज कराया गया। युवक का दाहिना हाथ टूट गया है। चिकित्सक ने बेहतर इलाज हेतु फूलो झनो मेडिकल कॉलेज अस्पताल दुमका रेफर कर दिया गया। घायल युवक दुमका जिला गोपीकांदर थाना क्षेत्र के दारांग खरौनी गांव निवासी 25 वर्षीय जॉन विनय हांसदा के रूप में चिन्हित हुआ है। युवक अपने घर से सुबह बाइक से बरहेट जा रहा था कि काटा झरना के समीप अपना नियंत्रण खो देने के कारण हादसा का शिकार हुआ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...