वाराणसी, मार्च 3 -- पिंडरा (वाराणसी), संवाद। फूलपुर थाना क्षेत्र के जगदीशपुर रेलवे फाटक के समीप सोमवार रात घर से काम पर फैक्ट्री काम पर जा रहे बाइकसवार युवक पेड़ से टकरा गया। इस घटना में उसकी मौत हो गई। बड़ागांव थाना क्षेत्र के मारुडीह निवासी 23 वर्षीय शिवम विश्वकर्मा रात 9 बजे करखियांव स्थित शीतल पेय की फैक्ट्री में बाइक से जा रहा था। अचानक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गया। सुबह जब ग्रामीण टहलने निकले तो युवक औंधे मुंह गिरा मिला। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। एसआई सुनील यादव फोर्स के साथ पहुंचे। जेब से मिले मोबाइल के आधार पर परिजनों को सूचना दी। पिता प्रेम विश्वकर्मा ने उसकी पहचान की। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। शिवम दो भाइयों में सबसे छोटा और अविवाहित था। परिवार के लोगों ने संदिग्ध हाल में मौत बताकर हंगामा करने की कोशिश की। हाला...