मऊ, फरवरी 5 -- मऊ, संवाददाता। सरायलखंसी थाना क्षेत्र अंतर्गत बढ़ुवा गोदाम फोरलेन के पास बुधवार की देर शाम तेज रफ्तार बाइक सवार युवक पेड़ से टकराकर गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल भर्ती कराया गया, जहां हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत रणबीरपुर निवासी 43 वर्षीय रामविलास बुधवार की देर शाम को रानीपुर थाना क्षेत्र के दौलसेपुर में एक शादी समारोह से वापस लौट रहा था। इसी दौरान देर शाम को सरायलखंसी थाना क्षेत्र के बढ़ुवा गोदाम फोरलेन के पास अचानक बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। दुर्घटना में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद काफी संख्या में स्थानीय लोग एकत्र हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस टीम भी दलबल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.