सुल्तानपुर, मार्च 8 -- मोतिगरपुर, संवाददाता। होली की शाम बाइक से घर लौट रहे एक युवक पर गांव के ही दो युवकों ने लोहे की रॉड से हमला कर दिया। हमले में युवक की आंख में गंभीर चोट आई है। घायल का इलाज लखनऊ के निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। पीड़ित की तहरीर पर मोतिगरपुर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। थानाक्षेत्र के शाहपुर लपटा गांव निवासी मयंक पांडेय पुत्र अशोक पांडेय ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह होली की शाम दियरा चौराहे से बाइक से घर लौट रहा था। जैसे ही वह लखनऊ-बलिया हाईवे पर स्थित गौरा मोड़ के पास पहुंचा, तभी गांव के ही अभिषेक कुमार , प्रेम कुमार पुत्रगण श्रीलाल दोनो बाइक से आकर उसकी बाइक के बगल लग गए। आरोप है कि दोनों ने पहले गाली दी और जान से मारने की धमकी देते हुए लोहे की रॉड से हमला कर दिया। हमले में उसकी बाईं आंख...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.