बाइक सवार युवक पर झपटा कुत्ता, पांव नोंचकर किया घायल
रुडकी, मई 27 -- रुड़की, संवाददाता। सलेमपुर निवासी शाकिर पर लावारिस कुत्ते ने हमला कर घायल कर दिया। आसपास मौजूद लोगों की मदद से वह तुरंत सिविल अस्पताल पहुंचा, जहां डॉक्टरों ने उसका उपचार किया। अस्पताल में युवक को एंटी रैबीज वैक्सीन लगाने के साथ ही सीरम भी दिया गया। सिविल अस्पताल में बुधवार को डॉग बाइट के कुल 65 मरीज पहुंचे। इनमें 25 नए मामले थे, जबकि अन्य मरीज दूसरी और तीसरी डोज लगवाने के लिए अस्पताल आए थे। अस्पताल प्रशासन के अनुसार गर्मी के मौसम में कुत्तों के आक्रामक होने की घटनाएं बढ़ जाती हैं, जिसके चलते डॉग बाइट के मामलों में भी इजाफा देखने को मिल रहा है। यह भी पढ़ें- बाइक सवार युवक पर झपटा कुत्ता, पांव नोंचकर किया घायल यह भी पढ़ें- लावारिस कुत्तों के हमले थम नहीं रहे, दो लोगों पर हमला
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.