कन्नौज, जून 11 -- तालग्राम। ग्राम फिरोजपुर में खेत के पास खड़े एक वृद्ध को तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों ने उन्हें पहले स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से हालत गंभीर होने पर कानपुर रेफर कर दिया गया। उपचार और ऑपरेशन के बाद हालत में सुधार होने पर पीड़ित के बेटे ने आरोपी बाइक चालक के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। थाना क्षेत्र के ग्राम फिरोजपुर निवासी विपिन कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनके पिता आनंदपाल सिंह उर्फ नत्थू सिंह (65) गत 25 मई की दोपहर करीब तीन बजे गांव के बाहर अपने खेत के पास खड़े थे। आरोप है कि उसी दौरान कुड़री गांव निवासी योगेंद्र कुमार पुत्र जयकुमार बाइक से वहां पहुंचा। वह शराब के नशे में था और तेज गति व लापरवाही से बाइक चला रहा था। अनियंत्रित बाइक सीधे आनंदपा...