बाइक सवार युवक ने मारपीट का लगाया आरोप
जहानाबाद, अप्रैल 2 -- काको, निज संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के डेढ़ सैया गांव के समीप बुधवार की रात एक बाइक सवार युवक संदिग्ध परिस्थितियों में सड़क पर गिरकर घायल हो गया। घायल युवक ने कुछ अज्ञात युवकों पर मारपीट कर घायल करने का आरोप लगाया है। वहीं पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार घायल की पहचान काको प्रखंड के मानियामा गांव निवासी 22 वर्षीय राजू कुमार के रूप में की गई है। बताया जाता है कि राजू कुमार बुधवार की रात बाइक से अपने गांव की ओर जा रहा था। इसी दौरान डेढ़ सैया गांव के पास वह अचानक सड़क पर गिर पड़ा और गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक का आरोप है कि रास्ते में कुछ अज्ञात युवकों ने उसे रोककर मारपीट की, जिससे वह संतुलन खो बैठा और बाइक समेत सड़क पर गिर गया। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। घटना के बाद आ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.