रुद्रपुर, मार्च 6 -- रुद्रपुर, संवाददाता। शहर में गुरुवार देर रात बाइक सवार युवक ने एक कार सवार पर फायर झोंक दिया। अचानक हुई फायरिंग से कार में बैठे युवक दहशत में आ गए। हालांकि इस हमले में दोनों युवक बाल-बाल बच गए, लेकिन गोली चालक सीट के पीछे लगे शीशे को चीरते हुए कार के अंदर से निकल गई। पीड़ित ने मामले की तहरीर कोतवाली रुद्रपुर पुलिस को सौंप दी है। जानकारी के अनुसार वार्ड-32 भूरारानी निवासी राकेश पुत्र हृदयेश साहनी गुरुवार रात करीब पौने दस बजे अपने दोस्त ज्वाला के साथ कार से घर जा रहा था। जब वह आरएएन स्कूल के पीछे स्थित असेनिया रेस्टोरेंट के पास पहुंचा, तभी पीछे से एक बाइक पर सवार दो युवक उनकी कार के करीब आ गए। बाइक को पास आता देख राकेश ने एहतियातन कार की रफ्तार धीमी कर दी। आरोप है कि इसी दौरान बाइक पर पीछे बैठे युवक ने अचानक कार की ओर त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.