बाइक सवार युवक घायल, अस्पताल में भर्ती
इटावा औरैया, जुलाई 19 -- इकदिल। नेशनल हाइवे पर मानिकपुर मोड़ के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक घायल हो गया। गांव चांदनपुर का रहने वाला आशू शनिवार देर शाम इटावा से मजदूरी कर बाइक से घर आ रहा था। तभी मानिकपुर मोड़ के पास पीछे से आये किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार घायल कर दिया। राहगीरों ने घायल अवस्था मे पड़े युवक को एम्बुलेंस से अस्पताल भिजवाया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.