बाइक सवार युवक को रंजिश में मारी गोली, हालत गंभीर
सीतापुर, जून 10 -- हरगांव, संवाददाता। हरगांव के बनिहार गांव में मंगलवार देर शाम रंजिश के चलते बाइक सवार युवक पर अपाचे से पहुंचे तीन लोगों ने हमला कर दिया। हमलावरों ने युवक को गोली मार दी और मौके से भाग निकले। घायल युवक को सीएचसी हरगांव से जिला अस्पताल रेफर किया गया है। घायल युवक ने एक प्रधान प्रतिनिधि सहित तीन लोगों पर वारदात अंजाम देने का आरोप लगाया है। हालांकि आरोपियों के खिलाफ अभी तक तहरीर नहीं दी गई है। पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी। हरगांव थाना क्षेत्र के बनिहार गांव निवासी सुखदीप सिंह उर्फ मुन्ना सिंह (35) अपने पुराने घर से बाइक पर सवार होकर नए घर जा रहे थे। सुखदीप सिंह का आरोप है कि जब वह जगमोहन के खेत के मोड़ के पास पहुंचे, तभी पीछे से अपाचे बाइक सवार तीन युवक पहुंचे और उन पर हमला कर दिया। इनके में ए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.