अलीगढ़, जून 2 -- अलीगढ़। हिन्दुस्तान संवाद गंगीरी थाना क्षेत्र के कौड़ियागंज के पास मैक्स की चपेट में आकर बाइक सवार युवक की मौत हो गई। वह बाइक से अलीगढ़ जा रहा था। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।गंगीरी थाना क्षेत्र के मोहल्ला कुरेसियान निवासी इसरार (45) पुत्र नन्ने खां कबाड़ का काम करता था। परिवार में पांच बच्चे व पत्नी है। परिजनों के अनुसार सोमवार को वह बाइक से अलीगढ़ जा रहा था। रास्ते में कौड़ियागंज के पास पहंुचते ही पीछे से आ रही मैक्स ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में इसरार गंभीर रुप से घायल हो गया। यह भी पढ़ें- बाइक सवार युवक को मैक्स ने रौंदा,मौत मौका मिलते ही आरोपी चालक मैक्स लेकर फरार हो गया। गंभीर हालत में परिजनों ने इसरार को मेडिकल कालेज में भर्ती करा दिया। मंगलवार को उपचार के दौरान इसरार ने दम तोड़ दिया। य...