प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 14 -- रानीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। रोजा इफ्तार के बाद चौराहे से बाइक से घर लौट रहे युवक को रास्ते में गोली मार दी गई। घायल अवस्था में उसे ट्रामा सेंटर ले जाया गया। जहां से गंभीर हालत में उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। चर्चा रही कि दूसरों के बीच हो रही मारपीट में चली गोली से युवक घायल हुआ है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। रानीगंज थानाक्षेत्र के पूरे गोलिया निवासी साबिर अली का 25 वर्षीय बेटा अजमत अली उर्फ शोएब शनिवार देर शाम रोजा इफ्तार के बाद हनीफ चौराहा गया था। रात करीब 8:30 बजे वह बाइक से घर लौट रहा था। उसके पीछे दूसरी बाइक से उसके साथी भी आ रहे थे। चर्चा रही कि रास्ते में लल्लन के घर पास सराय भरत निवासी एक युवक से कुछ लोगों का वाहन छू जाने को लेकर झगड़ा हो गया था। उसी झगड़े के दौरान किए गए फायर के दौरान निकल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.