बाइक सवार युवक को बदमाशों ने पीटकर किया घायल, रेफर
खगडि़या, जून 10 -- गोगरी । एक संवाददाता गोगरी थाना क्षेत्र अंतर्गत हरपुर गांव के पास बुधवार को एक बाइक सवार युवक को स्थानीय चार-पांच युवकों ने उसकी बाइक को रोककर हथियार दिखा मारपीट की। वही बाइक एवं नकदी छीन लिया। घायल बाइक सवार युवक की पहचान गोगरी थाना क्षेत्र के शिरनिया निवासी दिलीप मिश्रा के 22 वर्षीय पुत्र हर्ष कुमार के रूप में की गई। मारपीट की सूचना मिलते ही उसके परिजन घटनास्थल पर पहुंचकर घायल युवक को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सक ने प्राथमिक इलाज कर उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया। घायल युवक ने बताया कि वह बाइक पर सवार होकर जमालपुर बाजार जा रहा था कि हरपुर गांव के पास चार-पांच की संख्या में युवकों ने रोककर पुराने विवाद का हवाला देते हुए मारपीट करने लगा। यह भी पढ़ें- खगड़िया : बाइक सवार युवक को बदमाशो ने पिटाई कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.