बाइक सवार युवक को ट्रेलर ने कुचला, मौत
फतेहपुर, जून 27 -- बहुआ। बाजार से सामान लेकर शनिवार को लौट रहे बाइक सवार एक युवक को ट्रेलर ने रौंद दिया। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की जानकारी पर मौके पर पहुंचे परिजनों में कोहराम मचा रहा। वहीं पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। ललौली थाना क्षेत्र के कोर्रा कनक गांव के सुदीन का डेरा निवासी 25 वर्षीय शैलेश निषाद शनिवार को मुत्तौर बाजार से खरीदारी कर बाइक से घर लौट रहा था। तभी कस्बे के पास प्रताप भट्ठा के पास बांदा की ओर से गिट्टी लादकर आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। हादसे के बाद हाईवे के दोनों ओर करीब तीन किमी लंबा जाम लग गया, जो करीब एक घंटे तक लगा रहा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रक समेत चालक को हिरासत में ले लि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.