बाइक सवार युवक को टक्कर मारने पर कार चालक के खिलाफ केस
रुद्रपुर, अप्रैल 2 -- सितारगंज। बाइक सवार को टक्कर मारने पर पुलिस ने कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। ग्राम सबौरा, खटीमा निवासी रजत सिंह ने बताया कि 31 मार्च को उसका भाई अभिषेक सिंह हल्द्वानी से खटीमा लौट रहा था। खटीमा हाईवे पर चीकाघाट के पास सामने से आई एक कार ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। इससे उसकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने राहगीरों से उप जिला अस्पताल सितारगंज में भर्ती कराया। वहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। रजत ने बताया कि हादसें में गंभीर चोट लगने के कारण वह कोमा में चला गया। हल्द्वानी के एक निजी अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.