रामपुर, मार्च 13 -- थाना टांडा में बाइक सवार युवक को कार ने जोरदार टक्कर मार दी। युवक मटर फैक्ट्री से मजदूरी करके वापस अपने घर लौट रहा था और हादसे का शिकार हो गया। मौके पर पहुंचे ग्रामीण युवक को निजी चिकित्सक के पास ले गए। जहां पर डॉक्टरों ने उसे देखते ही मृत घोषित कर दिया। परिजनी युवक का शव लेकर घर पहुंचे तो कोहराम मच गया। घटना थाना टांडा क्षेत्र के सैदनगर चौकी स्थित लालपुर रोड की है। चौकी क्षेत्र के सरावा गांव निवासी मुस्तफा अल्वी उम्र 32 वर्ष कुछ दिन पूर्व सैदनगर बिजली घर में संविदा कर्मचारियों के रूप में काम करता था। किसी कारण बस उसने बिजली घर की नौकरी छोड़ दी थी। मौजूदा समय में वह टांडा रोड स्थित एक मटर फैक्ट्री में मजदूरी करता था। बताते हैं गुरुवार सुबह युवक बाइक से मजदूरी करके वापस अपने घर जा रहा था। युवक जैसे ही लालपुर सैदनगर रोड ...