बाइक सवार युवक को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर,रेफर
मुरादाबाद, मार्च 7 -- डींगरपुर-कुंदरकी मार्ग पर शनिवार को अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया जहां उपचार के दौरान उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। गांव हरियाना स्थित एक दुकान पर कारपेंटर का कार्य करने वाला शाऐवान दोपहर में बाइक से नमाज पढ़ने के लिए मस्जिद जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में किसी अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे वह सड़क पर गिरकर घायल हो गया। युवक को राहगीरों की मदद से सीएचसी ले जाया गया, जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिसके बाद स्थिति में सुधार न होने पर डॉक्टरों ने घायल युवक को मेरठ रेफर कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.