बहराइच, मार्च 1 -- बहराइच, संवाददाता। पुलिस महकमे की छापेमारी में चाइनीज मांझा बरामद नहीं हुआ है। जबकि शहर स्थित छावनी से बकरा मंडी मार्ग पर शनिवार देर शाम बाइक से धीमी रफ्तार से घर आ रहे युवक के गले में चाइनीज मांझा फंसने से घायल हो गया। रफ्तार धीमी व तत्काल ब्रेक के चलते युवक की जान बच गई। परिजनों ने उसे तत्काल मेडिकल कॉलेज लाए जाने पर चिकित्सकों ने भर्ती कर इलाज किया। हालत में सुधार पाए जाने पर डिस्चार्ज कर दिया गया है। लोगों में चाइनीज मांझा की बिक्री को लेकर भारी आक्रोश पनप रहा है। दरगाह थाने के शहर स्थित छावनी मोहल्ले निवासी समीर खान (19) पुत्र असगर खान शनिवार शाम लगभग 6:30 के आसपास बाइक से धीमी रफ्तार से पुरानी बकरा मंडी के पास से निकल रहा था। इसी दौरान उसके गले में चाइनीज मांझा फंस गया। उसे लगा कि ब्लेड की धार की तरह गले पर चीरा ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.