मऊ, अप्रैल 5 -- पूराघाट, हिन्दुस्तान संवाद। घोसी थाना क्षेत्र के कल्याणपुर के पास शुक्रवार की देर रात अज्ञात वाहन की टक्कर से 25 वर्षीय बाइक सवार युवक की मौत हो गई। पुलिस टीम युवक के शव को कब्जे में लेकर जांच में जुटी है। कोपागंज नगर पंचायत क्षेत्र के ओड़ियाना छावनी मोहल्ला वाजिदपुरा निवासी 25 वर्षीय दीपक पाण्डेय बाइक पर सवार होकर घोसी से कोपागंज घर की ओर आ रहे थे। इसी दौरान रास्ते में किसी अज्ञात वाहन से टक्कर हो गई। गंभीर घायल युवक को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में उपचार के दौरान युवक की मौत हो गई। मृतक दीपक पाण्डेय अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था। उसकी मौत से कोहराम मच गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प...