आजमगढ़, जनवरी 1 -- मेहनाजपुर। क्षेत्र के इटैली गांव के पास बुधवार की रात बाइक सवार युवक की राड से मारकर हत्या कर दी गई। घटना के समय वह अपने साथी के साथ केक लेकर घर लौट रहा था। रात में घात लगाकर बैठे लोगों ने हमला कर दिया। आक्रोशित लोगों ने गुरुवार की सुबह मेहनाजपुर बाजार में जाम लगा दिया। मेहनाजपुर थाना क्षेत्र के दरियापुर नेवादा गांव निवासी 26 वर्षीय अखिलेश सोनकर प्रयागराज में चाट का ठेला लगाता था। 5-6 दिन पूर्व वह घर आया था। बुधवार की शाम गांव के संदीप के साथ बाजार गया था। रात करीब नौ बजे दोनों बाइक से घर लौट रहे थे। संदीप बाइक चला रहा था। अखिलेश पीछे बैठा था। इटैली गांव के पास 5-6 लोग रास्ते के किनारे घात लगाकर खड़े थे। अखिलेश के पहुंचने पर पीछे से सिर पर राड से हमला कर दिए। जिससे अखिलेश बाइक से गिर गया। संदीप जान बचाकर भाग निकला। उसने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.