बाइक सवार युवक की मौत से परिजनों में कोहराम
कन्नौज, मई 22 -- छिबरामऊ, संवाददाता। जीटी रोड हाइवे पर सडक़ हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। परिजनों के मुताबिक युवक का विवाह तय हो चुका था। दो माह बाद जुलाई माह में उसका विवाह होना था, लेकिन शादी से पहले ही उसकी सडक़ हादसे में मौत हो गई। इस हादसे से मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुराहाल हो गया। क्षेत्र के असेह गांव निवासी राजेश कठेरिया का बेटा राधामोहन (19) गुरूवार की रात करीब 10 बजे लापता चल रहे अपने मामा खुशीराम की तलाश को निकला था। जब वह जीटी रोड हाइवे पर सलेमपुर गांव के पास पहुंचा, तभी किसी तेज रफ्तार वाहन ने ट्रैक्टर में टक्कर मार दी, जिससे ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर उसकी बाइक से टकरा गया। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की जानकारी पर पहुंची पुलिस उसे सौ शैय्या अस्पताल ले गई। वहीं चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। किसी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.