बुलंदशहर, फरवरी 23 -- कोतवाली देहात क्षेत्र में करीब पांच माह पहले सड़क हादसे में युवक की मौत के मामले में अब रिपोर्ट दर्ज हुई है। पीड़ित पक्ष की मानें तो हादसे के बाद ही उनके द्वारा पुलिस चौकी में तहरीर दी गई थी, किंतु पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। देहात पुलिस ने अब रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कोतवाली देहात में अलीगढ़ के थाना क्वार्सी क्षेत्र की नई आबादी जगजीवन नगर निवासी पीड़िता अनीता देवी ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया है कि उनका पुत्र साजन जिला गौंडा में नौकरी करता था। 2 अक्टूबर 2025 की सुबह उनका पुत्र साजन अपनी बाइक से अपने साथी संदीप निवासी हाथरस और विपिन निवासी एटा के साथ ड्यूटी से घर लौट रहा था। कोतवाली देहात क्षेत्र में उनकी बाइक में दरियापुर चौकी के पास पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। इससे बाइक अनियंत्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.