रुद्रपुर, अप्रैल 25 -- खटीमा। सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत के मामले में पुलिस ने कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। ग्राम सैजना निवासी संजीत सिंह पुत्र राम सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में कहा कि 21 अप्रैल को सितारगंज रोड पर एक कार ने भतीजे भतीजे प्रदीप सिंह की बाइक में टक्कर मारते हुए फरार हो गया। हादसे में उनके बेटे की मौत हो गई। कोतवाल बिजेंद्र साह ने कहा कि मामले में कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...